Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में एमएसएमई सेक्टर को डिफेंस सेक्टर से जोड़ने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन

सरायकेला झारखंड समेत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को डिफेंस सेक्टर से जोड़ने का प्रयास होगा। ताकि उद्योगों को एक नया और बड़ा बाजार मिल सके। यह बातें राज्य रक्षा मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने आदित्यपुर में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर कही।

जमशेदपुर सिटीजन फ़ोरम के तत्वाधान में आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में शुक्रवार देर शाम एमएसएमई सेक्टर को डिफेंस सेक्टर से जोड़ने के उद्देश्य से एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, जमशेदपुर सिटीजन फॉर्म के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव, जमशेदपुर चैंबर एंड कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका उद्यमी संगठन इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार समेत अन्य मौजूद थे। सेमिनार में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता विषय पर भी चर्चा की गई।

राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा कि झारखंड समेत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों को डिफेंस सेक्टर से जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा। ताकि यहां के उद्योगों की निर्भरता ऑटोमोबाइल सेक्टर के अलावा अन्य सेक्टर पर भी बढ़े. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि डिफेंस सेक्टर से एमएसएमई सेक्टर को जोड़ने के प्रयास से 8 से 10 हज़ार एमएसएमई उद्योगों को फायदा होगा। जिसमें जमशेदपुर, आदित्यपुर, रांची , धनबाद, बोकारो के छोटे उद्योग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *