Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

परसुडीह थाना क्षेत्र में सनसनी, 35 वर्षीय राजू अग्रवाल की पत्थर से कूचकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों को 35 वर्षीय राजू अग्रवाल की पत्थर से कूचकर हत्या की सूचना मिली फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परसुडीह थाना क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास कचरा डंपिंग यार्ड में गैंताडीह निवासी राजू अग्रवाल की देर रात लाठी डंडे पत्थर से कुच कर हत्या कर दी गई. रात लगभग दो ढाई बजे के आसपास की घटना बताई जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

35 वर्षीय राजू अग्रवाल सुंदर नगर के गैंताडीह का रहने वाला है। हर रोज शाम में वह अपने घर से बाजार के लिए निकलता था और फिर 8:30 बजे तक लौट जाता था, रविवार को भी शाम में वह मोटरसाइकिल से अपने घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया, परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि एलबीएस कॉलेज के बगल में कचरे वाले स्थान पर लहूलुहान राजू अग्रवाल पड़ा हुआ है। मृतक राजू अग्रवाल की पत्नी ने बताया कि उनके पति की हत्या की गई है उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ किसी की कोई भी दुश्मनी नहीं है बावजूद इसके क्यों ऐसी घटना को अंजाम दी गई होने नहीं मालूम।

वहीं दूसरी तरफ परसुडीह थाने के थाना प्रभारी फ़ैज़ अहमद ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और पाया कि 35 वर्षीय राजू अग्रवाल की हत्या किसी तेज़ हथियार से वार करने या फिर पत्थर से कुचल कर किया गया है उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *