सरायकेला भाजपा नगर कमेटी का गांव चलो अभियान प्रारंभ,केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को दिलाएं: उदय प्रताप सिंह देव
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है भाजपा नगर महामंत्री सुमित चौधरी ने बताया कि इस निमित्त केंद्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार भाजपा नगर कमेटी ने सरायकेला के सरगीडीह और संजय चौक स्थित बुथ में गांव चलो अभियान की शुरुआत की।बूथ कमेटी के साथ बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दारीगा ने की।

इस दौरान संजय चौक स्थित बूथ में भाजपा के नव नियुक्त सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव का भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक साझा करने की कहा और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।

जिला अध्यक्ष सहित पूरी नगर कमेटी ने भाजपा के जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरमोहन दास का उनके घर में अंग वस्त्र के साथ उनका सम्मान किया और स्वास्थ्य हाल-चाल जाना। इसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव, मनोज चौधरी, नगर महामंत्री गणेश मोहंती , रीता दुबे, बलाल हुसैन, बूथ अध्यक्ष करण तापे, प्रदीप साथवा, ललन सिंह और बीजू दत, कृष्ण राणा, सोहन सिंह, सुनील प्रजापति, आनंद दास, दीपू कामिला, आदि उपस्थित थे
Seraikela BJP Municipal Committee’s Gaon Chalo campaign started, every family should get benefits of Central Government schemes: Uday Pratap Singh Dev
