Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु काली प्रसन्न साड़ंगी, गुरु तरुण भोल का पूजन किया।

सरायकेला।सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने गुरु पूर्णिमा पर गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला माहंती व संरक्षक मनोज चौधरी ने सदस्यों के साथ गुरु सुशांत महापात्र, गुरु नाथूराम महतो, गुरु काली प्रसन्न साड़ंगी, गुरु तरुण भोल का पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुशील आचार्या ने गुरु शिष्य परंपरा और गुरु पूर्णिमा की पावन तिथि पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के बारे में बताया ,उन्होंने सरायकेला छऊ के पूरोधाओं का भी जिक्र किया। अध्यक्ष भोला माहंती ने गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि गुरु बिना जीवन में ऊंचाई मिलना असंभव है। संरक्षक मनोज चौधरी ने गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि आज जो भी मुझे मुकाम हासिल हुआ है गुरु के ज्ञान और आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। कलाकार रूपेश साहू ने गुरु को साक्षात ईश्वर का स्वरूप बताया। मौके में लिटेन माहंती ,अविनाश कबि, विजय दरोगा, सूरज कैवर्त, शिवचरण साहू एवं काफी संख्या में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Seraikela. Seraikela Chhau Artist Association, carrying out the Guru Shishya tradition on Guru Purnima, Artist Association President Bhola Mahanti and Patron Manoj Chaudhary worshiped Guru Sushant Mahapatra, Guru Nathuram Mahato, Guru Kali Prasanna Sadangi, Guru Tarun Bhol along with the members. . Conducting the program, Sushil Acharya explained about the Guru Shishya tradition and its importance while highlighting the auspicious date of Guru Purnima, he also mentioned the ancestors of Seraikela Chhau. President Bhola Mahanti while saluting the gurus said that it is impossible to get height in life without a guru. Patron Manoj Chaudhary while saluting the Gurus said that whatever position I have achieved today has been possible only with the knowledge and blessings of the Guru. Artist Rupesh Sahu described Guru as the real form of God. Liten Mahanti, Avinash Kabi, Vijay Daroga, Suraj Kaivart, Shivcharan Sahu and a large number of members of Seraikela Chhau Artist Association were present on the occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *