सरायकेला : शत प्रतिशत रहा धातकीडीह हाई स्कूल का मैट्रिक रिजल्ट
सरायकेला ::मैट्रिक की परीक्षा में सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत धातकीडीह गाँव के उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 124 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। 124 परीक्षार्थियों में से 112 प्रथम, 11 द्वितीय,, 1 तृतीय श्रेणी में पास हुए है। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद महतो ने देते हुए उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी परीक्षार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई दी है।
