Categories

November 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला-खरसावांजिले के 321नव नामांकित गृह रक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित, 09 नवंबर को करनी है रिपोर्ट

सरायकेला, 05 नवंबर 2026,
गुरुवार (भाग्य सागर)

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय, राँची द्वारा जारी पत्र के माध्यम से सरायकेला-खरसावाँ जिले के नव नामांकित गृह रक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केंद्र एवं रिपोर्टिंग की तिथि निर्धारित की गई है।


पत्र के अनुसार, जिले की 140 महिला एवं 181 पुरुष अभ्यर्थियों सहित कुल 321 नव नामांकित गृह रक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, धुर्वा, राँची तथा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पलामू निर्धारित किया गया है।


अभ्यर्थियों को 09 नवंबर 2026 के अपराह्न तक अपने आवंटित प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होकर आगमन प्रतिवेदन दर्ज कराना अनिवार्य है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बुनियादी प्रशिक्षण 10 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगा।
प्रशिक्षणार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ, मेस एवं अन्य आवश्यक खर्चों के लिए पर्याप्त राशि तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री लेकर आने का निर्देश दिया गया है।
प्रशिक्षण केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान नाम, पहचान, आधार संख्या एवं जन्मतिथि सहित अन्य विवरणों का मिलान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार के प्रतिरूपण की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *