Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के गालूडीह के पास हाइवे पर एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

जमशेदपुर के गालूडीह थाना क्षेत्र के मधुबन होटल के पास हाइवे पर एक ट्रक (संख्या डब्लूबी 23 सी 3215) में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई. ट्रक जमशेदपुर की ओर से घाटशिला की ओर जा रहा था. आग लगने से ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया. ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाए.

उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची गालूडीह पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी. दूसरी गाड़ियों में आग न लगे, इसके लिए हाइवे को पुलिस के आने तक दोनों तरफ से आवागमन रोक दिया गया. करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम के आते-आते ट्रक का काफी नुकसान हो चुका था. वहीं नेशनल हाइवे पर मौजूद पेट्रोलिंग 100 नंबर गाड़ी करीब दस मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *