Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला:मुरुप के अर्जुन पुस्तकालय में विद्यार्थी नि:शुल्क कर रहे है प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

सरायकेला प्रखण्ड के पंचायत मुख्यालय मुरुप गाँव के प्रवेश द्वारा पर स्थित “अर्जुन पुस्तकालय ” युवा विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए वरदान साबित हो रही है,क्योंकि यहाँ युवा विद्यार्थी अपने करियर संवारने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। इन युवाओं को मार्गदर्शन देते अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि सालों से यह पुस्तकालय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्ञान रूपी अमृत का रसपान करा रही है, कई विद्यार्थियों ने इस ज्ञान रूपी अमृत का रसपान कर अपने सुनहरे भविष्य की स्थायी नींव भी रख चुके है।

आगे श्री प्रधान ने बताया कि पुस्तकालय में जेपीएससी , यूपीएससी, जेएसएसी, रेलवे आदि परीक्षा की तैयारी के लिए सभी तरह की पुस्तकें उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ये पुस्तकें “पुस्तक संग्रह अभियान” के तहत एकत्रित की गई है। इस अभियान में श्री झारखंड सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट खरसवां,मुरुप निवासी पुस्तकालय अध्यक्ष सह क्षेत्र के एलआईसी चीफ एडवाजर श्री हेमसागर प्रधान, मुरुप पंचायत समिति सदस्या श्रीमती अनिता प्रधान, महतो क्लिनिक संडेबुरु के चिकित्सक डाॅ जगदीश प्रसाद महतो, मुरुप निवासी श्री एस के प्रधान (रेलवे कर्मचारी), मुरुप निवासी श्री कर्ण प्रधान (बीएमपी ), चाईबासा निवासी श्री अनिल कुमार कालिंदी (रेलवे कर्मचारी) , महालिमोरूप निवासी श्री तपन नंदी (व्यवसाय) , बुरुडीह महालीसाय निवासी श्री विजय कुमार महतो (भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर) , जमशेदपुर निवासी श्री संजीव कुमार (झा ग्रा बैंक मैनेजर) आदि शिक्षाविद्दों से कई उपयोगी पुस्तकें दानस्वरूप मिला है। श्री प्रधान ने उन दानकर्ताओं के नेक कार्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यबाद दी है।

श्री प्रधान ने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पुस्तकालय के निशु:ल्क सेवा का लाभ लेने की अपील की है। मौके पर अर्जुन पुस्तकालय मुरुप के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, विकास प्रमाणिक, शिवु प्रमाणिक,देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, धंनजय प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक, ललित प्रधान, अमीर प्रमाणिक, संतोष महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *