सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत टाउन हॉल, सरायकेला में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
सरायकेला, 07 अक्टूबर 2026,
बुधवार (भाग्य सागर)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सरायकेला टॉउन हॉल में भाजपा जिला अध्यक्ष, हरे कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन से हुआ। इसके उपरांत प्रधानमंत्री का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दुहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकाल को याद करते हुए सकारात्मक बातों पर प्रकाश डालते कहा विकसित भारत 130 करोड़ लोगो का सपना है।
कार्यक्रम को बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सुना। मोदी जी के संबोधन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत में योगदान का संकल्प दिलाया गया। सभा के पश्चात विकसित भारत को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया।
जिसके माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम जनों ने सेवा, राष्ट्रहित और समाज के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, कार्यक्रम के संयोजक ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रधान, सह संयोजक अनिशा सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय सिंहदेव, बिजय महतो, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा एवं भूषण मुर्मू, राजा सिंहदेव, बीजू दत्ता, सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, जिला उपाध्यक्ष अमृतेश अमर, रितिका मुखी एवं शम्भु मंडल, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला एवं सावित्री बानरा, बद्री दरोगा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी बिनय कंचन, ईश्वर महतो,आईटी सेल प्रभारी विष्कंठ प्रधान सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

