Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, ICU में भर्ती, ब्रेन स्ट्रोक के बाद पैरालिसिस!

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिसके चलते उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन न तो सुधार हुआ है और न ही गिरावट आई है। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

फिलहाल, उन्हें ICU में रखा गया है और सीमित लोगों को ही उनसे मिलने की अनुमति है।लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याएं81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा, वे डायबिटीज के मरीज हैं और उनकी हार्ट बाइपास सर्जरी भी हो चुकी है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

BJP की मांग : जारी हो मेडिकल बुलेटिन

BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर सरकार और PIB से अधिकृत मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद हैं, बल्कि झारखंड सरकार की समन्वय समिति के प्रमुख भी हैं। उनकी सेहत को लेकर लोग चिंतित हैं, और बिना आधिकारिक जानकारी के गलतफहमियां फैल सकती हैं।

बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

BJP प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर से मन अत्यंत चिंतित है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *