गम्हरिया के कुलूडीह में प्राप्त शिवलिंग की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, 3001महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा
सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के ग्राम कुलूडीह में दिनांक 14 मई 2024 मंगलवार को तालाब से प्राप्त शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा में 3001महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। श्री श्री महा शिव शक्ति पूजा समिति के अध्यक्ष नन्दू कर्मकार ने कहा कि मंगलवार को भव्य कलश यात्रा में केसरिया वस्त्र धारण कर 3001 महिला शामिल हुए।

मंदिर से सुबह 5:00 बजे गाजे- बाजे के साथ 3001महिला कलश लेकर पांच किलोमीटर दूर खरकाई नदी इटागढ़ घाट गए , वहां पुजारी वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर नाचते , झुमते गांव का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुचें , मंदिर में कलश स्थापित कर वैदिक मंत्र उच्चारण एवं भक्ति भाव से पूजा करने के बाद पर प्राण प्रतिष्ठा किया गया , इस दौरान सभी भक्त श्रद्धालुओं को खाने-पीने का व्यवस्था कमेटी की ओर से दिया गया।

कलश यात्रा में शिव, पार्वती,काली मां, दुर्गा , सरस्वती मां,मैषासुर का रुप धारण कर नृत्य किये , सभी श्रद्धालुओं नृत्य देखकर को खुशियों से झुम उठे। गाजे बाजे के आवाज से , हर हर महादेव के नारों से , भक्ति नृत्य से , शंक की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।आयोजन को सफल बनाने में समिति समिति के अध्यक्ष – नंदू कर्मकार, कोषाध्यक्ष – राकेश महतो , सदस्य -सूरज गोप, अजीत मंडल ,अनंत प्रमाणिक , सोमनाथ गोप , संजय महतो, अशोक,जमिनदाता- शंकर मंडल , सदस्य- सोनू मंडल , रामपदो गोप, सहदेव महतो , विजय मंडल , सुभाष मंडल , अनंतो बारिक, कोमल लोचन पात्रों ,अजीत मंडल , मधु मंडल , एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान होगा।
