Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मतदाताओं को जागरूक करेगी शॉर्ट फिल्म “अधिकार”

जमशेदपुर : उदय मूवीज के बैनर तले बहुत जल्द ही आगामी लोक सभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक शॉर्ट मूवी ” अधिकार ” लौन्च किया जायेगा । सोनारी में शनिवार को शॉर्ट मूवी ‘अधिकार ‘ का शूटिंग संपन्न हुआ । शॉर्ट मूवी के निर्देशक व निर्माता शहर के जाने माने फिल्म मेकर उदय साहू है । वहीं इस फिल्म के मुख्य भूमिका झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, प्यारे लाल साहू, हरिदर्शन सिंह, चेतन साहू, सूर्या कुमार है ।

फिल्म को लेकर निर्देशक उदय साहू ने बताया कि इस फिल्म में मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार को अभिनय के जरिये दिखाया गया है । उन्होंने बताया कि शहर की अपेक्षा गाँवो में मतदान का प्रतिशत हमेशा ज्यादा रहता है । जबकि शहरी क्षेत्रों के लोग जागरूक व शिक्षित होने के बावजूद मतदान के प्रति रुचि कम दिखाते है । उन्होंने बताया कि वीडियो में कई ऐसे सीन है , जो आम लोगों को उनके मतदान के प्रति जगरूक करने का काम करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *