Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत श्री चम्पाई सोरेन का अपने पैतृक गाँव जिलिंगगोड़ा में पहली बार आगमन

झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत श्री चम्पाई सोरेन का आज सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गाँव जिलिंगगोड़ा में पहली बार आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन जी एवं जागेश्वर टुडू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल- जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *