Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गायत्री परिवार के बहनों ने आशीर्वाद भवन में की सेवा

जमशेदपुर : गायत्री परिवार टाटानगर का प्रज्ञा महिला मंडल ने आज अपने वरिष्ठ बहन जयंती देवी के पति स्वर्गीय जय प्रकाश जी के पुण्यस्मृति के अवसर पर बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन में रह रहे बुजुर्गों के साथ साथ परिवार व इस्ट जनों सहित श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी आत्मा शान्ति तथा विश्व कल्याण की कामना पुज्य गुरु चरणो में अर्पित की।

इस अवसर पर गायत्री परिवार की जयंती देवी के द्वारा भोजन प्रसाद का वितरण भी किया गया साथ ही दीप महायज्ञ सामुहिक रूप से कर एक आनंद का वातावरण सृजित किया । जिसमें आशीर्वाद भवन में रहने वाले सभी हर्षोल्लास से सम्मिलित हुए । आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में जयंती देवी , जसवीर कौर,रेखा शर्मा, मंजू मोदी, शशिप्रभा वर्मा , रंजीता , रुबी शर्मा,शम्भूनाथ दुबे,अमरजीत कुमार, संतोष श्रीवास्तव के अलावा प्रज्ञा महिला मंडल की सभी बहनो का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *