राजा श्री राम चंद्र सरस्वती शिशु मंदिर खरसावां की बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
राजा श्री राम चंद्र सरस्वती शिशु मंदिर खरसावां द्वारा खरसावां थाना में थाना प्रभारी के साथ साथ सिपाहियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

मौके पर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बहनों को रक्षा बंधन क्यूं बनाते है उसके बारे में विस्तार से बताते हुए कहे की जब भगवान श्री कृष्ण ने शिशुपाल का वध किया था तो उसे दौरान भगवान श्री कृष्ण का हाथ घायल हो गया था. इसके बाद द्रौपदी ने अपनी साड़ी को फाड़ कर भगवान श्री कृष्ण की उंगली में बांधा था. उस समय भी भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को इसके बदले में रक्षा करने का वचन दिया था.इसी इतिहास को हमलोग मानते हुए आज रक्षा बंधन उत्सव मनाते है।

खरसावां थाना के अतिरिक्त शिशु मंदिर परिसर में भी रक्षा बंधन उत्सव सभी भाईयों को राखी बांधकर बहनों की रक्षा का शपथ दिलाकर मनाया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता मंडल,आचार्य श्री किष्टो महतो,आलोक दास,जयजित सारंगी,काजोल मंडल आदि उपस्थित थे।
