Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विधानसभा सीट पर छः-छः नेताओं ने टिकट की दावेदारी पेश की, दुविधा में बीजेपी आलाकमान

खरसावां झारखंड विधानसभा चुनाव में खरसावां सीट पर बीजेपी को टिकट बांटने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। बता दें कि इस सीट पर अबतक छः-छः नेताओं ने टिकट की दावेदारी पेश कर पार्टी आलाकमान को दुविधा में डाल दिया है।

शनिवार को राउतु हाईबुरू ने टिकट की दावेदारी पेश की है। हालांकि राउतु हाईबुरू ने पहली प्राथमिकता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को देने की बात कही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को सौंपे आवेदन में लिखा है कि मैं वर्ष 2008 से भाजपा का रैली बैठक में जाना होता था। रैली एवं बैठकों से प्रभावित होकर।

मैंने भाजपा में 2009 से सक्रिय राजनिति की शुरुवात की, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में 2010 से जाना हुआ एवं संघ की बैठक में तथा कार्यक्रम में हमेशा उपस्थित रहा। मैंने संगठन में 2016 से 2019 तक बुथ अध्यक्ष का कार्य किया, और 2019 से 2022 तक भाजपा एसटी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष के रूप में रहे। उसके उपरांत 2022 से वर्तमान समय मैं खरसावां पूर्वी भाग का प्रखंड महामंत्री की जिम्मेदारी पुरे निष्ठा के साथ निभा रहा हूँ।

मैं संगठन से आशा करता हूँ कि मुझे आगामी विधान सभा में प्रत्याशी के तौर पे उतारा जाय। विदित हो कि इस सीट से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जवाहरलाल बानरा, अनिता सोय, लाल सिंह सोय, जिप झिंगी हेम्ब्रम, पूर्व जिप कुवर सिंह बानरा के बाद आज राउतु हाईबुरू ने दावेदारी की है। जिससे टिकट बंटवारे को लेकर इस सीट पर पार्टी आलाकमान को मशक्कत करनी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *