07 मई 2024 को शाम 06 बजे 08 बजे तक #ECI द्वारा #Main Bhi Election Ambassador कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया का कैंपेन
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री रवि शंकर शुक्ला ने #Main Bhi Election Ambassador कार्यक्रम के संबंध में कहा…
जिले के सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों में #Main Bhi Election Ambassador कार्यक्रम का आयोजन कर फ्यूचर वोटर्स/युवा मतदाता तथा उनके पैरेंट्स को मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा…
सरायकेला-खरसावां:- 02 मई 2024:- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में सभी निर्वाचकों को मतदान करने हेतु जागरुक करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा #Main Bhi Election Ambassador कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उक्त के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, श्री रवि शंकर शुक्ला नें पत्र जारी कर स्वीप कोषांग/मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी/नोडल पदाधिकारी/जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक समेत शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता हेतु दिनांक 07.05.2024 को संध्या 06 से 08 बजे के मध्य सभी Social Media Handles पर #Main Bhi Election Ambassador Social Media Campaign संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

#Main Bhi Election Ambassador कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्य योजना तैयार कर सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों में स्वीप एक्टिविटी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही विद्यालयों/महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से वहां के बच्चों के साथ साथ उनके पैरेंट्स को भी जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त नें कहा है की शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने हेतु ज्यादा से ज्यादा स्वीप एक्टिविटी किया जाय ताकि अधिकाधिक संख्या में लोगों को जागरूक कर उन्हें मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सकें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगिता, BAG का गठन, VAF बैठक की वीडियो, स्थानीय और रीजनल भाषा में गाना तैयार करना, मतदाता प्रतिज्ञा शपथ आदि कार्यक्रमों को संचालित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिले के सभी स्टेक होल्डर्स (चैंबर ऑफ कॉमर्स, JSLPS, NULM के अलावा जिले के सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, डिस्ट्रिक्ट आईकॉन तथा पीडब्ल्यूडी आईकॉन का वोट अपील आदि को रिकॉर्ड कर उसका सोशल मीडिया साइट्स पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाय, जिससे कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 07 मई 2024 को शाम 06 बजे 08 बजे तक #ECI द्वारा #Main Bhi Election Ambassador कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जायेगा। सोशल मीडिया कैंपेन को सफल बनाने के लिए सभी की भूमिका अहम है, सभी के सहयोग और समन्वय से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकेगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिला स्तर पर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विद्यालयों में स्वीप के तहत् गतिविधियाँ संचालित की जाएं, जिसमें मुख्य रूप से विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों से मतदान हेतु अपील का पत्र, Drawing, Poster Making, Badge Making, Cartoon Making, अभिभावकों, पड़ोसियों के साथ सेल्फी, आदि गतिविधियाँ सम्मिलित हों। उक्त सभी गतिविधियाँ दिनांक 07.05.2024 के पूर्व सम्पन्न करा ली जाएं तथा इससे संबंधित सामग्रियों को दिनांक 07.05.2024 को संध्या 06 से 08 बजे के बीच #Main Bhi Election Ambassador के साथ Social Media Handles पर अपलोड कराया जाय। साथ ही पूर्व में स्वीप के तहत् किए गए गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो भी उक्त #Main Bhi Election Ambassador अभियान के क्रम में अपलोड किए जा सकते हैं। जिलों द्वारा SVEEP के तहत् विद्यालयों में कराए जा रहे प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने हेतु उन्हें सम्मानित करें।
