Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विधानसभा से टिकट मिलते ही सोनाराम बोदरा को मिल रही बधाइयां

खरसावां विधानसभा सीट से सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा को भाजपा ने टिकट थमाया है। खरसावां विधानसभा से सबसे ज्यादा नेताओं ने यहां से टिकट को दावेदारी को थी। मगर बाजी सोनाराम बोदरा ने मार ली।

इधर टिकट मिलते ही सोनाराम बोदरा के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उनके समर्थक उन्हें खरसावां चांदनी चौक पर अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत करते देखे जा रहे हैं। इस मौके पर इंडिया फर्स्ट न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए सोनाराम बोदरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है, भरोसा जताया है उसे पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सीरेन सहित खरसावां विधानसभा क्षेत्र के जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समर्थन का उस्साह देखकर ऐसा लगरहा है कि न केवल खरसावां बल्कि कोल्हान से लेकर संथाल तक जनता बदलाव चाहती है।

हम सभी मिलकर झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाएंगे। विदित हो कि खरसावां विधानसभा सीट पिछले 10 साल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कब्जे में है इस सीट को निकालना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *