*जन्मदिन पर विशेष : एक-दो नहीं, फिल्म अभिनेत्री योगिता ने तीन-तीन बार लुटाया था दिल, जिंदगी में दो बार लिए ‘सात फेरे’*
मुंबई :* 13 अगस्त 1952 के दिन मुंबई में जन्मी योगिता बाली किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्हें फिल्मी दुनिया का ज्ञान बचपन से ही मिलने लगा था, क्योंकि वह मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली की भतीजी थीं.
इसके अलावा उनके पिता जसवंत भी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम करते थे. हालांकि, वो वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं, जिसके लिए उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था. बर्थडे स्पेशल में हम आपको योगिता बाली की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं.
*’परवाना’ बन फिल्मों में छाई थीं योगिता*
योगिता बाली ने साल 1971 के दौरान फिल्म ‘परवाना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, देव आनंद, संजीव कुमार, राजेश खन्ना, रणधीर कपूर और सुनील दत्त जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन वह मुकाम हासिल नहीं कर पाईं, जो वह पाना चाहती थीं. बता दें कि योगिता बाली काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं.
*जब योगिता के दिल में खिली प्यार की ‘किरण’*
कहा जाता है कि योगिता बाली के दिल पर पहली दस्तक एक्टर किरण कुमार ने दी. दोनों अक्सर एक्ट्रेस रेखा के घर में मिलते थे और जमकर मौज-मस्ती करते थे. कहा जाता है कि धीरे-धीरे किरण कुमार का रुझान रेखा की तरफ बढ़ने लगा. हालात इस कदर बदले कि रेखा की फिल्मों के सेट पर किरण कुमार अक्सर नजर आने लगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा और किरण कुमार की नजदीकियों को देखकर योगिता का दिल टूट गया और उन्होंने किरण कुमार से दूरियां बना लीं.
*23 साल बड़े किशोर कुमार से रचाई शादी*
दिल टूटने के बाद योगिता बाली एकदम अकेली थीं, उस दौरान उनकी जिंदगी में किशोर कुमार की एंट्री हुई. 1976 में जब योगिता 24 साल की थीं, उस दौरान उन्होंने 47 साल के किशोर कुमार से शादी रचा ली. हालांकि, यह रिश्ता महज दो साल बाद ही टूटने की कगार पर पहुंच गया और दोनों का तलाक हो गया. कहा जाता है कि इस रिश्ते के टूटने की वजह मिथुन चक्रवर्ती थे. यह जानकारी मिलने के बाद किशोर कुमार इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाने नहीं गाए.
*मिथुन को बनाया अपना हमसफर*
किशोर कुमार से तलाक के बाद योगिता बाली और मिथुन चक्रवर्ती की मोहब्बत परवान चढ़ने लगी. दोनों ने कुछ समय बाद ही शादी कर ली. हालांकि, इस रिश्ते में भी दरार आने लगी थीं. कहा जाता है कि योगिता से शादी के कुछ साल बाद मिथुन का अफेयर श्रीदेवी से हो गया था. इसका पता लगने पर योगिता ने आत्महत्या की कोशिश की. योगिता की हालत देखकर मिथुन ने आखिरकार श्रीदेवी से दूरी बना ली थी.
Mumbai :* Born on 13 August 1952 in Mumbai, Yogita Bali is not dependent on any identity. She started getting the knowledge of the film world since childhood, because she was the niece of famous actress Geeta Bali.
Apart from this, his father Jaswant also worked as an assistant in films. However, she could not achieve the success for which she had entered the world of cinema. In the Birthday Special, we are introducing you to a few pages of Yogita Bali’s life.
*Yogita dominated films by becoming ‘Parwana’*
Yogita Bali made her Bollywood debut during the year 1971 with the film ‘Parwana’. She worked with veteran actors like Amitabh Bachchan, Vinod Khanna, Dev Anand, Sanjeev Kumar, Rajesh Khanna, Randhir Kapoor and Sunil Dutt in her career, but she could not achieve the position she wanted to achieve. Let us tell you that Yogita Bali was in discussion about her personal life more than work.
When the ‘ray’ of love bloomed in Yogita’s heart
It is said that the first knock on Yogita Bali’s heart was given by actor Kiran Kumar. Both often met at actress Rekha’s house and used to have a lot of fun. It is said that gradually the trend of Kiran Kumar started moving towards Rekha. The situation changed so much that Kiran Kumar often started appearing on the sets of Rekha’s films. According to media reports, seeing the closeness of Rekha and Kiran Kumar, Yogita’s heart broke and she distanced herself from Kiran Kumar.
Married 23 years elder Kishore Kumar
Yogita Bali was all alone after her heartbreak, during which Kishore Kumar entered her life. In 1976, when Yogita was 24, she married 47-year-old Kishore Kumar. However, this relationship reached the verge of breaking after just two years and both got divorced. It is said that the reason for the breakdown of this relationship was Mithun Chakraborty. After getting this information, Kishore Kumar was so angry that he did not sing songs for Mithun Chakraborty.
*made Gemini his partner*
Yogita Bali and Mithun Chakraborty’s love blossomed after her divorce from Kishore Kumar. Both got married after some time. However, there were cracks in this relationship as well. It is said that a few years after his marriage to Yogita, Mithun had an affair with Sridevi. On knowing this, Yogita tried to commit suicide. Seeing Yogita’s condition, Mithun had finally distanced himself from Sridevi.
