श्री योग वेदांता सेवा समिति जमशेदपुर द्वारा खरसावां के स्कूलों में मातृ पितृ पूजन दिवस समारोह का आयोजन

श्री योग वेदांता सेवा समिति जमशेदपुर के द्वारा मॉडल स्कूल खरसावां मे 11 बजे और उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोंदपुर मे अपराह्न 2:00 बजे मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।

संस्थान के अभय बेहरा के नेतृत्व में दोनों विद्यालयों के बच्चों द्वारा अपने माता पिता और शिक्षकों का पूजा अर्चना, आरती, तिलक किया गया साथ ही बच्चों को उनके माता पिता के द्वारा अभिषेक, तिलक कर प्रसाद का सेवन कराया गया। जिसमें बच्चों के साथ साथ अभिभावकों का भी आंसू छलक पडा।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोंद पुर के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विप्लव कुमार पानी, सपन आचार्य, बबीता सोरेन, संजय सिंह देव, अनिकेत दलाई, अमर गागराई, गणेश साहू, पापुल साहू, पालो सोय, उर्मिला नायक, रायमुनि मांझी, सुमन बोदरा आदि के साथ सैकड़ों अभिभावकों ने सहयोग किया
