Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चार-चार कैरेट दूध की चोरी की आदित्यपुर और मानगो से

आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित मोदी स्टोर से चोरों ने गुरुवार सुबह चार दूध के कैरेट की चोरी कर ली थी. इस घटना से पहले चोरों ने मानगो बड़ा हनुमान मंदिर के पास डेली दरबार नामक दुकान में भी चार कैरेट दूध की चोरी की. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोर सुबह 5.44 मिनट पर मानगो थाना की ओर से दुकान के पास आते है. बाइक के पीछे बैठा युवक बाइक से उतरने के बाद दुकान के बाहर रखा दुध का चार कैरेट उठाता है और बाइक में रखकर मानगो चौक की ओर चला जाता है. इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आदित्यपुर जाते है जहां 6.40 बजे फिर से मोदी स्टोर के बाहर रखे दुध के कैरेट की चोरी करते है. डेली दरबार के संचालक मो फारुख हुसैन ने बताया कि हर सुबह 5 से 5.30 बजे के बीच दूध की गाड़ी आती है और दुध का कैरेट दुकान के बाहर रख जाती है.

Advertisement –

आज भी दुध की गाड़ी आई और दुध रखकर चली गई. उनका भाई लगभग 6 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो पाया कि दुध का कैरेट कम है. उसने फोन कर जानकारी दी. सीसीटीवी जांच करने पर पाया गया कि दो चोर बाइक से आए और चार कैरेट की चोरी कर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों की पहचान की. दोनों भुंइयाडीह के रहने वाले है और पूर्व में भी जेल जा चुके है.

Advertisement –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *