पश्चिम सिंहभूम के खुंटी ग्राम में आंधी तूफान से कई ग्रामीणों के घरों को नुकसान

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खूंटपानी पंचायत बाड़ाचिरु गाँव खुंटी में कल रात आंधी तूफान आने से कई ग्रामीणों के घर को नुकसानों का सामना करना पड़ा,खुंटी गाँव में सिंकन्दर बानरा के घर आंधी तूफान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया घर एस्बेस्टस से छावनी हुई थी हवा पानी से एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया और लाखों का नुकसान का सामना करना पड़ा बगल घर सतीश बानरा सुनीता बानरा के घर भी आंधी तूफान से खपरैल घर को नुकसान का सामना करना पड़ा।

मौके पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने संज्ञान लेते हुए खुंटी गाँव जा कर पीड़ित परिवार के घर जाकर मिला और आपदा विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया मौके पर पंचायत समिति सदस्या समुली कुई, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि डिम्बू तियु मौजूद थे।
