Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के सी एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं ने जमशेदपुर सहित झारखंड का नाम किया रौशन, बेंगलुरु में जीता कम्युनिकेशन चैंपियन का खिताब

जमशेदपुर के साकची स्थित सी एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं ने जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. आपको बता दे की जमशेदपुर के सी एम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स साकची के छात्राओं ने अपनी नवाचार क्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर कम्युनिकेशन चैंपियन के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है।

आपको बता दे की कोबेस्ट एलायंस की ओर से बेंगलुरु में 27 से 31 जनवरी तक कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड गुजरात आंध्र प्रदेश उड़ीसा और कर्नाटक के 57 युवा नवाचारियों ने भाग लिया इसमें इंटरनेट का थिंग्स तकनीक का उपयोग कर वास्तविक दुनिया में चुनौती के लिए समाधान विकसित किए गए. वही सी एम स्कूल आफ एक्सीलेंस गर्ल्स साकची के छात्राओं ने रेस्क्यू राइडर मॉडल को प्रस्तुत किया वैसे जिन छात्रों के नाम यह खिताब है वह छात्राएं हैं जानवी. श्रेया. आयशा. श्रुति एवं शकुंतला.

सड़क सुरक्षा में यह तकनीकी काफी कामयाब साबित हुई रेस्क्यू राइटर एक स्मार्ट सड़क सुरक्षा समाधान अत्यधिक सड़क सुरक्षा प्रणाली है. जो बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को स्टार्ट करने से रुकती है. यह सुनिश्चित करता है कि यात्री हेलमेट पहने जिस सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हो. इसके अलावा यदि कोई दुर्घटना होती है तो यह प्रणाली स्वचालित रूप से निकटतम अस्पताल पुलिस स्टेशन और परिवार के सदस्यों को वास्तविक समय के स्थान विवरण के साथ आपातकालीन अलर्ट भेजती है.जिससे त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके और संभावित रूप से जीवन बचाया जा सके.वही जमशेदपुर सीएम स्कूल एस ऑफ़ एक्सीलेंस की छात्राओं ने यह उपलब्धियां अपने नाम की है जो काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *