Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारस राणा ने की प्रेस वार्ता, हथियारबंद दो युवकों को किया गिरफ्तार,देसी कट्टा व लेवी रसीद बुक बरामद

चक्रधरपुर : चाईबासा पुलिस उग्रवादियों से संबंधित अपराधों से निपटने हेतु निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है एंव अपराधों को रोकने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में दिनांक 12.08.24 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टेबो थाना अंतर्गत दों हथियार बन्द व्यक्ति करला चम्पावा गाँव की ओर से हेसाडीह की ओर मोटरसाईकल पर सवार होकर आ रहे है। इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया एवं निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के साथ ग्राम सोंगरा चौक के पास सड़क के किनारे तैयारी हालत में छुपकर इन्तजार करने लगे तत्पश्चात एक मोटसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति को छापामारी दल द्वारा पकड लिया गया एवं पकडाये बिरसा पूर्ती उर्फ चट्टान सिंह पूर्ती उम्र करीब 25 वर्ष पे० स्व० सामू पूर्ती सा० हलमद थाना टेबो जिला प० सिंहभूम से बरामद बिना नम्बर प्लेट का अपावी मोटरसाईकल, बन्दूक एवं मोबाईल को बरामद किया गया एवं पुछताछ के क्रम में बताया कि मेरा एक साथी सोमा बोदरा भी करला चम्पावा की ओर से मोटरसाईकिल से आ रहा है तथा उसके पास एक देशी कट्टा है।

तत्पश्चात पकडाये बिरसा पूर्ती उर्फ चट्टान सिंह पूर्ती के साथ करला चमपवा की ओर जाने वाली सडक पर मोटरसाईकल पर सवार व्यक्ति मोटरसाईकल को छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम सोमा बोदरा उर्फ गांजा उर्फ गंजड़ा उम्र 21 वर्ष पे० बहादुर बोदरा सा० चेतन टोला, सोगरा थाना टेबो जिला प० सिंहभूम बताया एवं इनके पास से बायों कमर में खोसा हुआ एक देशी कट्टा, जीन्स के दाहिने पॉकेट से एक बैगनी रंग का स्मार्ट मोबाईल फोन सोनी कम्पनी का बी०एस०एन०एल० सिम सहित एवं जीन्स के बाये पॉकेट से एक ‘भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का चन्दा/जुर्माना/लेवी रसीद बुक को बरामद किया गया।

इस संबंध में टेबो थाना कांड सं0- 12/24 दि०-13.08.24 धारा 308(3)/308(4)/308 (5)/61 (2)/3 (5) बी0एन0एस0, 25 (1B)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज किया गया।गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम-1. बिरसा पूर्ती उर्फ चट्टान सिंह पूर्ती उम्र करीब 25 वर्ष पे० स्व० सामू पूर्ती सा० हलमद थाना टेबो जिला प० सिंहभूम 2. सोमा बोदरा उर्फ गांजा उर्फ गंजड़ा उम्र 21 वर्ष पे० बहादुर बोदरा सा० चेतन टोला, सोंगरा थाना टेबो जिला प० सिंहभूम जप्त सामानों का विवरण-01. एक बिना नम्बर प्लेट का अपाची मोटरसाईकल,02. एकनाली बंदूक -0103. एक सैमसंग कम्पनी का कीपैड मोबाईल फोन बी०एस०एन०एल० सिम सहित04. एक साईन मोटरसाईकिल जिसपर JH-06-F-2766 नम्बर प्लेट लगा हुआ,05. एक देशी कट्टा,06. एक ‘भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का चन्दा/जुर्माना/लेवी रसीद बुक07. एक बैगनी रंग का स्मार्ट मोबाईल फोन सोनी कम्पनी का बी०एस०एन०एल० सिम सहित08. 12 बोर बन्दुक का एक लोहे का खोखा09. 12 पीस छर्रा 10. तीन पीस पटाका (हरा रंग का)11. कथा रंग का एक साइंड बैग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *