राँची लोकसभा क्षेत्र से एस.यू.सी.आई. प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क अभियान सह नुक्कड़ सभा का आयोजन
चांडिल : एस.यू.सी.आई.(सी.) पार्टी की ओर से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित चांडिल बाजार मे लोकसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रांची लोकसभा क्षेत्र से एस.यू.सी.आई.(सी.) के उम्मीदवार मिंटू पासवान ने कहा कि एस यू सी आई (सी) ने झारखंड में 6 सीटों पर और पूरे भारत में 151 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है। सभी जगह जनता की आवाज बनने वाले जुझारू जन नेताओं को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व में बने अलग-अलग गठबंधनों में शामिल होने के बजाय एस यू सी आई (सी) ने एक वैकल्पिक रास्ता चुना क्योंकि पार्टी का मत है कि भाजपा या कांग्रेस दोनों में से किसी के भी सत्ता पर आने से लोगों की हालत में कोई सुधार नहीं होगी क्योंकि ये दोनों ही देश के पूंजीपतियों के हित में ही अपना काम करते रहेंगे।

एस यू सी आई (सी) ने जनता से अपील की है कि भाजपा और कांग्रेस के चक्कर में फंसने के बजाय जुझारू जन आंदोलन निर्माण करने वाले सच्चे जनप्रतिनिधियों को हर सीट पर जीत दिलाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में एस.यू.सी.आई.(सी.) रांची लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार मिंटू पासवान, अनंत कुमार महतो, आशुदेव महतो, बुद्धेश्वर माझी, सोहन महतो, विशेश्वर महतो, अनादि कुमार, हराधान महतो, धीरेन गोड़, राधानाथ कुमार, बिरेन महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, धनपती गोप आदि उपस्थित थे।
