सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को झटका दिया: जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका खारिज, 2 जून को करना होगा सरेंडर।
सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार करते हुए उनकी अर्जी खारिज कर दी है. मंगलवार को कोर्ट ने अविलंब मामले पर सुनवाई से इनकार कर दिया था..

अरविंद केजरीवाल : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत अवधि बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी है, जिससे उन्हें राहत नहीं मिली। कोर्ट ने कहा कि उन्हें दो जून को सरेंडर करना होगा। केजरीवाल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपनी जमानत अवधि सात दिन बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इसे अस्वीकार कर दिया। उनके वकील मनु सिंघवी ने स्वास्थ्य कारणों के आधार पर यह याचिका दायर की थी।
चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक मिली थी बेल
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में एक जून तक बेल दे दी थी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह कहा था कि अरविंद केजरीवाल आदतन अपराधी नहीं हैं और लोकसभा चुनाव पांच साल में एक बार होने वाला इवेंट है, इसलिए उन्हें अपने पार्टी के प्रचार के लिए मौका दिया जाना चाहिए. कोर्ट ने यह कहते हुए बेल दिया था कि उन्हें प्रचार का अधिकार मिलना चाहिए.है

शराब घोटाले को केजरीवाल बता चुके हैं बीजेपी सरकार की साजिश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत अवधि के दौरान यह कहा है कि पीएम मोदी यह चाहते हैं कि वे अपने पद से इस्तीफा दे दें, ताकि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन सके, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगा. मैं दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगा, मैं जेल से ही सरकार चलाकर दिखा दूंगा. शराब घोटाले की बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और यह बीजेपी सरकार की साजिश है
The Supreme Court has refused to extend the bail period of Arvind Kejriwal and has rejected his application. On Tuesday, the court had refused to hear the case without any delay.
Arvind Kejriwal: The Supreme Court has rejected the plea of Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to extend the bail period, which did not give him any relief. The court said that he will have to surrender on June 2. Kejriwal had appealed to extend his bail period by seven days citing health reasons, but the Supreme Court rejected it on Wednesday. His lawyer Manu Singhvi had filed this petition on the basis of health reasons.

Got bail till June 1 for election campaign
It is noteworthy that the Supreme Court had granted bail to Arvind Kejriwal till June 1 in the liquor scam case. The court had said during the hearing that Arvind Kejriwal is not a habitual criminal and Lok Sabha elections are an event held once in five years, hence he should be given a chance to campaign for his party. The court had granted bail saying that he should get the right to publicity.
Kejriwal has called the liquor scam a conspiracy of the BJP government.
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has said during the interim bail period that PM Modi wants him to resign from his post so that BJP government can be formed in Delhi, but I will not let this happen. I will not resign from the post of CM of Delhi, I will run the government from jail itself. The talks about liquor scam are completely baseless and it is a conspiracy of the BJP government.

