*संसद के संदेही गुनाहगारों ने किया चौंकाने वाला खुलासा…*
दिल्ली- स्मोक कैनिस्टर से संसद में रंगीन धुंआ छोड़ पुलिस कस्टडी में आये संदेही गुनाहगारों ने कई चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने संसद में खुद को आग लगाने की प्लानिंग थी, वहीं संसद में पर्चे फेंकने का भी मन बनाया था, पर हालात अनुकूल नहीं होने के चलते अपना मन बदल दिया था और केवल संसद में घुसकर स्मोक कैनिस्टर से रंगीन धुंआ छोड़ने पर सहमत हुये। पुलिस इनसे सीन रिक्रिएट कराने का मन बना रही है, वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भाजपा सांसद प्रताप सिन्हा से भी पूछताछ कर सकती है। इल्जाम है कि सांसद प्रताप ने ही संदेही गुनाहगार सागर शर्मा और मनोरंजन डी के विजिटर पास को अपनी मंजूरी दी थी। इस केस के मास्टरमाइंड ललित झा को पुलिस राजस्थान के नागौर ले जाने की तैयारी कर रही है, फरारी में ललित झा यहीं रूका था।

Delhi- The suspected criminals, who came into police custody after releasing colored smoke from smoke canisters in Parliament, have told many shocking things to the police. He told the police that he had planned to set himself on fire in the Parliament and had also decided to throw pamphlets in the Parliament, but as the circumstances were not favourable, he changed his mind and only entered the Parliament and released colored smoke from the smoke canister. But agreed. The police are planning to have them recreate the scene, while the Special Cell of Delhi Police can also interrogate BJP MP Pratap Sinha. It is alleged that MP Pratap had given his approval to the visitor passes of suspected criminals Sagar Sharma and Manoranjan D. Police is preparing to take Lalit Jha, the mastermind of this case, to Nagaur in Rajasthan, Lalit Jha had stayed here in the Ferrari.
