Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन का विरोध प्रदर्शन

सरायकेला : स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन सरायकेला-खरसावां एवं हिंदू समाज के लोगों द्वारा आकाशवाणी चौक में बांग्लादेश मे रह रहे हमारे असंख्य हिंदू अल्पसंख्यक भाई बहनों के ऊपर वहां के इस्लामी द्वारा कत्लेआम मचाए जाने का विरोध प्रदर्शन किया गया।

स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ें जाने के विरोध में बांग्लादेशी इस्लामी कट्टरपंथी का पुतला दहन किया गया ।साथ ही वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बांग्लादेशी कट्टरपंथीओं के विरोध में नारे लगाए गए। झारखंड के लाखों आदिवासी भाई-बहने जो वहां रोजी रोटी हेतु जीवन यापन करने गए हुए हैं उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने और हमारे झारखंड में रह रहे बांग्लादेशी इस्लामी घुसपैठियों को चिन्हित कर जल्द से जल्द राज्य से बाहर करने के लिए झारखंड राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की गई।

इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से फाउंडेशन के संस्थापक ललन शुक्ला, अमितेश अमर, सतीश शर्मा,जगदीश मंडल,चंद्रमा पांडे, दीनानाथ शर्मा, लक्ष्मण राय, मुन्ना शुक्ला, गणेश प्रजापति, शैलेश शर्मा, विजय मोदक, मिंटू पांडे, राजेश नाग, धीरेंद्र ओझा, हरेंद्र सिंह, संजय कुमार, शांतनु दीक्षित, सनी कुमार, सरोज सिंह, रंजन प्रजापति, शेखर सिंह, रोहित कुमार, मोहित कुमार, संतोष पांडे, अनिल मिश्रा, हेमंत कुमार, सुशील कुमार, शिशु उपाध्याय, अमर पांडे, लालू सिंह, राज पांडे, सुनिश कुमार, मनीष कुमार, उज्जवल कुमार, श्याम कांत तिवारी, अमरनाथ ठाकुर, गुरु कुमार, रोहित रंजन, सुरेंद्र प्रसाद, निखिल सिंह, श्यामल पंडित, रितेश सिंह, दीपक कुमार, विनोद करवा, किशन बाउरी, बजरंग बाउरी, मनीष ठाकुर, पिंटू बाउरी, दीना कुमार एवं हिंदू समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *