Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हराकर अमेरिका ने रचा इतिहास, वीडियो में देखें सुपर ओवर का रोमांचक नज़ारा

T20 वर्ल्ड कप 2024: नौसिखिया अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। सुपर ओवर में खेल का नतीजा अमेरिका के पक्ष में रहा। पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद उनकी तीखी आलोचनाएं हो रही हैं।

T20 वर्ल्ड कप: गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया। मुकाबला सुपर ओवर तक खिंचा, जिसमें अमेरिका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच में पाकिस्तान हर मोर्चे पर कमजोर साबित हुआ, जबकि अमेरिकी क्रिकेटर्स ने अपने जुझारूपन से खेल का रुख पलट दिया। टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 159 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने आखिरी गेंद पर स्कोर बराबर किया। सुपर ओवर में पाक के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 18 रन लुटाए, जिसमें कई वाइड और घबराहट में ओवरथ्रो से दिए गए रन शामिल थे। पाकिस्तान सुपर ओवर में केवल 13 रन ही बना सकी। अमेरिका के जीत के हीरो गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर रहे।

भारतीय मूल के गेंदबाज ने किया कमाल
भारत में जन्मे तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने सुपर ओवर में धैर्य बनाए रखा. अंत में 2022 टी20 विश्व कप की उपविजेता और 2009 की चैंपियन पाकिस्तान हार गई. बाबर आजम की पाकिस्तान का स्कोर तीन गेंद पर 5-0 था, जिसके बाद नेत्रवलकर ने इफ्तिखार अहमद को कुमार के हाथों डीप में शानदार कैच कराया. और जब आखिरी गेंद पर सात रन की जरूरत थी, तब शादाब खान छक्का नहीं लगा सके. इसके कारण दूसरे सुपर ओवर की जरूरत नहीं पड़ी. जीत के बाद अमेरिकी टीम और उनके घरेलू फैंस ने जबरदस्त जश्न मनाया.

अमेरिकी कप्तान ने जीत को बताया ऐतिहासिक

संयुक्त राज्य अमेरिका के कप्तान मोनंक पटेल ने जीत के बाद कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है. मोनंक ने खुद कप्तानी पारी खेली और शानदार 50 रन बनाए. इसकी मदद से ही उनकी टीम स्कोर बराबर करने में कामयाब रही. मोनंक ने आगे कहा कि हमारे लिए पाकिस्तान को हराना बहुत बड़ी बात है. हम पहली बार उनके खिलाफ खेल रहे थे. मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने ऐसा खेला. पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक यह एक बेहतरीन टीम प्रयास था. इससे पहले पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेत्रवलकर ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

पाकिस्तान की हो रही आलोचना

जीत की ओर बढ़ रही संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम उस समय हार के कगार पर पहुंच गई थी जब उसे पारी की अंतिम तीन गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी. लेकिन कनाडा पर पहले ग्रुप मैच में जीत के हीरो रहे आरोन जोन्स ने हारिस राउफ की गेंद पर छक्का लगाया. फिर आखिरी गेंद पर नितीश कुमार ने चौका जड़ा और स्कोर बराबर कर लिया. पाकिस्तान की हार के बाद टीम की काफी आलोचना हो रही थी. मैच के दौरान खिलाड़ियों में तालमेल की कमी देखने को मिली.

T20 World Cup 2024: Newbie America shocked the cricket world by defeating Pakistan. The result of the game in the Super Over was in favor of America. After this shameful defeat of Pakistan, they are facing sharp criticism.

T20 World Cup: On Thursday, the United States pulled off the biggest upset of the T20 World Cup by defeating Pakistan. The match extended till the Super Over, in which America registered a historic victory. In the match, Pakistan proved to be weak on every front, while the American cricketers changed the course of the game with their fighting spirit. Pakistan lost the toss and batted first and scored 159 runs in 20 overs at the Grand Prairie Stadium in Texas. In reply, America leveled the score on the last ball. In the Super Over, Pakistan’s experienced fast bowler Mohammad Amir conceded 18 runs, which included many wides and runs given from nervous overthrows. Pakistan could score only 13 runs in the super over. Bowler Saurabh Netrawalkar was the hero of America’s victory.

Indian origin bowler did wonders
Indian-born fast bowler Saurabh Netrawalkar maintained his patience in the Super Over. In the end, the 2022 T20 World Cup runner-up and 2009 champion Pakistan lost. Babar Azam’s Pakistan score was 5-0 on three balls, after which Netrawalkar gave a brilliant catch to Iftikhar Ahmed in the deep at the hands of Kumar. And when seven runs were needed on the last ball, Shadab Khan could not hit a six. Due to this there was no need for a second super over. After the victory, the American team and their home fans celebrated tremendously.

American captain called the victory historic

United States captain Monck Patel said after the victory that it was a great achievement. Monck himself played the captaincy innings and scored a brilliant 50 runs. With its help only his team was successful in equalizing the score. Monck further said that it is a big thing for us to defeat Pakistan. We were playing against them for the first time. I am proud that we played like this. It was a great team effort from the first ball to the last ball. Earlier, Pakistan team could score only 159 runs for 7 wickets in its first match of the tournament. Left arm fast bowler Netrawalkar took 2 wickets for 18 runs.

Pakistan is being criticized

The United States team, which was moving towards victory, was on the verge of defeat when it needed 12 runs from the last three balls of the innings. But Aaron Jones, who was the hero of the victory over Canada in the first group match, hit a six off Haris Rauf. Then Nitish Kumar hit a four on the last ball and leveled the score. After Pakistan’s defeat, the team was being criticized a lot. There was lack of coordination among the players during the match.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *