Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा द्वारा (टैलेंट हंट) प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

रविवार को आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा के द्वारा समाज के कक्षा 9,10 वां एवं 11,12 वां के छात्र-छात्राओं का (टैलेंट हंट)प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पुलहातु मध्य विधालय में सफलता पूर्वक कराया गया। इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में समाज के कुल 210 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, इसमें से 9 वीं व 10 वीं के कुल 171 एवं 11वीं 12वीं के 39 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के प्रतिभागी रहे।

समाज के द्वारा इस परीक्षा को कराने का उद्देश्य यही है कि बच्चों में किसी परीक्षा को बेहतर ढंग से सफलतापूर्वक सामना कर सके,अपने अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर कर सके, समाज में ऐसे बच्चों का पहचान करना है, जिसमें इस प्रकार की प्रतिभा निहित हो, वैसे प्रतिभावन बच्चों को चिन्हित कर उन्हें मंच प्रदान कर सम्मान करना है l ज्ञातव्य है कि आदिवासी समाज संघ,चाईबासा का स्थापना दिवस समारोह 30 जून 2024 को स्थानीय पिल्लई हॉल में आयोजन कराया जाएगा, जिसमें मैट्रिक/इंटर के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ इस टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, इस तरह के अयोजन से छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ अपने समाज के गतिविधियों को भी जानने समझने का अवसर प्राप्त होता है l आज के इस परीक्षा के आयोजन से सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए, परीक्षा समाप्त होने के अंत में छात्र-छात्राओं ने समाज के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि इस तरह के आयोजन कराते रहे l

इस सफल आयोजन के पश्चात संघ ने निर्णय लिया कि इस तरह के शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्य नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे l आज के इस परीक्षा के सफल आयोजन को बेहतर बनाने में श्री सहदेव किस्पोट्टा, श्री संचू तिर्की, बाबूलाल बरहा,अनिल लकड़ा,लालू कुजूर,लक्ष्मण बरहा,संजय कच्छप,सुमित बरहा जगदीश पासवान,महावीर बरहा, विष्णु मिंज, मंगल खलखो, विजय बाड़ा,विजयलक्ष्मी लकड़ा,लक्ष्मी बरहा, मालती लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, सावित्री कच्छप, शिल्पा तिग्गा,निर्मला लकड़ा,तीजो तिर्की,सरिता खलखो,गुड़िया खलखो, ज्योति कच्छप,रोहित खलखो, किशन बरहा, संदीप कुजूर, सुशील बरहा,रोहित लकड़ा,विक्रम खलखो,पंकज खलखो,शंभू टोप्पो,खुदिया कुजूर, सौरव मिंज,दुर्गा तिर्की,पायलट खलखो,रोशन लकड़ा,अनूप कुमार प्रजापति,उमेश प्रसाद गुड्डू लकड़ा आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *