Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिजली विभाग में कार्य के दौरान मृत्यु मामले में JBKSS के प्रतिनिधियों एवं DVC प्रबंधन के बीच हुई वार्ता, कुल 24 लाख मुआवजा, पत्नी को पेंशन और एक सदस्य को नौकरी पर सहमति

खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के आसनबनी गांव के सोनू महतो की शनिवार को बिजली विभाग में कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) संगठन परिवार की उपस्थित में डीवीसी प्रबंधन के बीच वार्ता हुई जिसमें पीड़ित परिवार को 15 लाख का मुआवजा साथ में 70000 नगद मिला और विभागीय इंश्योरेंस के माध्यम से लगभग तीन से पांच लाख तक मिलेगा फिर पीएफ फंड की ओर से लगभग 2 से 3 लाख मिलेगा कुल मिलाकर 23 से 24 लाख तक परिवार को मिलेगा उसके बाद उनके धर्मपत्नी को जिंदगी भर पेंशन और उनके परिवार के एक सदस्य को अस्थाई नौकरी पर वार्ता सफल हुआ झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इस दुख की घड़ी में हमेशा परिवार के साथ रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *