टाटा स्टील विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के तहत ग्रीन-ए-थॉन की दौड़ का आयोजन
टाटा स्टील विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के तहत ग्रीन-ए-थॉन की दौड़ का आयोजन रविवार, 4 जून, 2023 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 6:00 बजे से किया गया। दौड़ को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झंडी दिखाकर रवाना किया गया और यह जुबली पार्क की परिधि में एक मार्ग को कवर किया।
Advertisement –

जिसमें नेटमोर टेक्नोलॉजी के फाउंडर और डायरेक्टर राहुल चंद्र जी ने भी भाग लिया, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को लगातार प्रयास करते रहना पड़ेगा कुछ रूरल एरिया में लोगों में जागरूकता कभी है. पर्यावरण दिवस के तौर पर हमें उन सभी लोगों को जागरूक करना होगा.
Advertisement –

पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर साल, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्यों को बढ़ावा देने के लिए नए विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है। इस साल की थीम #BeatPlasticPollution पर आधारित था।
