राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित प्रथम शैक्षिक अंतरराष्ट्रीय एशिया पेसिफिक वूमेंस कॉन्फ्रेंस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
प्रथम शैक्षिक अंतरराष्ट्रीय एशिया पेसिफिक वूमेंस कॉन्फ्रेंस जो थाईलैंड के बैंकॉक में 2-4 जुलाई तक आयोजित है ।उसमें भाग लेने हेतु राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान का चयन भारत सरकार के द्वारा किया गया है।

यह चयन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एजुकेशन एसोसिएशन या अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के संयुक्त सचिव के हैसियत से किया गया है । श्रीमती संध्या प्रधान वहां वक्ता के रूप में एशिया एवं प्रशांत महासागरीय देश समूह में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु एकजुटता हेतु विभिन्न शैक्षिक महासंघ एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन के द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सामूहिक कार्रवाई के ऊपर में अपनी मत एवं प्रेजेंटेशन भारत सरकार की तरफ से रखेंगे। इस कांफ्रेंस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं जमीनी नियमों के साथ मजबूत सक्षम संरचना निर्माण करना है, तथा लैंगिक भेदभाव को शून्य पर लाना एवं स्पष्ट लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सशक्त नेतृत्व एवं संसाधनों का उपयोगिता का रणनीति के ऊपर में होगी ।

भारत तथा विभिन्न एशिया प्रशांत सागरीय देश के महिलाओं का शिक्षा सामाजिक तथा सांस्कृतिक वैचारिक अवस्थाओं के बारे में चर्चा की जाएगी तथा इससे आने वाले दिनों में एक सशक्त महिलाओं का जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा। श्रीमती प्रधान ने कहा उम्मीद करती हूं यह गौरवशाली अवसर महिलाओं तथा हमारा देश को लाभान्वित करेगा।

Teacher Sandhya Pradhan, awarded with President’s Teacher Award, will represent India in the First Educational International Asia Pacific Women’s Conference organized in Bangkok, Thailand
The President’s Teacher Award winner Mrs. Sandhya Pradhan has been selected by the Government of India to participate in the First Educational International Asia Pacific Women’s Conference which is being organized in Bangkok, Thailand from 2-4 July.
This selection has been done in the capacity of Joint Secretary of All India Federation of Education Association. Mrs. Sandhya Pradhan will be the speaker there and will present her views and presentation on behalf of the Government of India on collective action for women empowerment by various educational federations and various government and non-government organizations for solidarity for women empowerment in the group of Asian and Pacific Ocean countries. The objective of this conference is to build a strong enabling structure with international relations and ground rules, and to bring gender discrimination to zero and to develop strong leadership and resource utilization strategies to achieve clear targets.

The education, social and cultural ideological conditions of women in India and various Asia Pacific countries will be discussed and this will act as an awareness campaign for empowering women in the coming days. Mrs. Pradhan said, I hope this proud occasion will benefit women and our country.
