Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विश्व शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा आयोजित सेमिनार में सम्मानित हुई राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान

विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को कोलकाता में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा आयोजित सेमिनार में राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा कोलकाता में आयोजित सेमिनार का विषय था शिक्षा में बदलाव शिक्षक से ही शुरू होती है ।

इस भव्य सेमिनार में विश्व भारती विश्वविद्यालय के पूवर्तन वाइस चांस नगर प्रोफेसर डॉक्टर सपन दत्ता प्रोफेसर, प्रदीप भट्टाचार्य आदि महानुभावों ने अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का संचालन तथा आयोजन शैक्षिक महासंघ के प्रधान सचिव श्री नव कुमार कर्मकार ,कार्यक्रम की अध्यक्षता शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार ने की। भारत के विभिन्न राज्यों से शैक्षिक महासंघ के प्रधान सचिव, अध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे ।

श्रीमती संध्या प्रधान ने कहा शिक्षक हमेशा समाज के राष्ट्र के राष्ट्र निर्माता के भूमिका में रहे हैं, और आने वाले दिनों में जो व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव नजर आने वाला है उसके मुख्य धूरी भी शिक्षक होंगे। इसके लिए शिक्षक को पूर्ण समर्पण एवं योजना के साथ अपना भूमिका तय करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *