शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता : अशोक प्रधान

खरसावां- खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसए सचिव एवं सेवानिवृत शिक्षक मो दिलदार और विशिष्ट अतिथि अशोक फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक प्रधान रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मोहम्मद दिलदार विशिष्ट अतिथि अशोक प्रधान निदेशक सत्यनारायण प्रधान प्रधानाचार्य सारिका कुमारी द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक प्रधान ने शिक्षकों को देश का भविष्य निर्माता बताया और शिक्षकों से अपने अनुभव साझा किए।

विशिष्ट तिथि मोहम्मद दिलदार ने शिक्षकों को मानव संसाधन निर्माण करने की महत्व को बताया तथा शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने छात्रों जीवन में शिक्षकों के महत्व पर कई महत्वपूर्ण तथ्य बताए। विद्यालय की प्रधानाचार्य सारिका कुमारी ने शिक्षकों एवं छात्र के पवित्र संबंध पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखें।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने कई रंगम कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं सभी शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अमृतलाल प्रधान सौरभ दुबे प्रिय रंजन कृष्ण चंद्र महतो कृष्ण चंद्र महतो नीलम बाउरी मिलन बाउरी मनोरमा मिश्रा शबनम गोडसोरा रोशनी परवीन पूजा लकड़ा रोशनि परेया ग्रेस बरला सुष्मिता कुंडू सरिता तिरिया विनीता अंजलि दास सेजल कुमारी शीतल कुंटिया अंजलि एक्का शोभा कुमारी शांति रानी पुष्पांजलि बारी आदि उपस्थित रहे।
