*गौड़ सेवा संघ का 33 वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय सिजुलता में मनाया गया*
2 min read
सरायकेला :- सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सीजूलता स्थित केंद्रीय कार्यालय में सरायकेला खरसावां जिला समिति के तत्वाधान में गौड़ सेवा संघ का 33वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सराईकला खरसावां जिला अंतर्गत सभी गौड़ बहुल क्षेत्र से अहले सुबह से ही गौड़ समाज का बैनर लिए हुए स्त्री पुरुष जुलूस की शक्ल में सीजूलता पहुंचे। परिसर पर विधिवत रूप से गौड़ सेवा संघ के स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड के कर कमलों से झंडोतोलन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए स्थापना दिवस की शुरूआत हुई । इस अवसर पर गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आगे सभा को संबोधित करते हुए अपना विचार रखा कि सभी ग्राम समिति का स्थापना कर मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जाए । स्टेरिंग कमेटी के सदस्य मार्कंडेय महाकुड़ ने गौड़ समाज का इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सभी आयु वर्गों के लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही । सभा परिचर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष अशोक प्रधान ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि गौड़ समाज का उद्धार शिक्षा को हथियार बनाने से ही संभव है ।हमें बढ़-चढ़कर अपने परिवार जनों को शिक्षित करना होगा ,तभी समाज का विकास होगा । सभा को सम्मानित अतिथि नीलसेन प्रधान (केंद्रीय उपाध्यक्ष), नेंबू प्रधान (केंद्रीय सहसचिव) ,केंद्रीय सदस्य रूपनो प्रधान, नागेश्वर प्रधान के अलावे जिला समिति के वक्ताओं एवं प्रखंड समिति के पदाधिकारीगणों ने अपना विचार प्रस्तुत किया । इस पूरे समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष गम्हरिया के दिलीप प्रधान ने किया । मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक प्रधान, मुरली प्रधान, कृष्ण प्रधान, पवित्र महाकुड़ , देवीदत्त प्रधान, विष्णु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, बासुदेव प्रधान, संदीप प्रधान, घनश्याम महाकुड, शरद बाबा, लक्ष्मण महाकुड़ ,अश्विनी प्रधान ,नीताई प्रधान ,शक्ति महाकुड ,मंत्री महाकुड़, श्यामल महाकुड ,राजीव प्रधान, मानिक गौड, भरत महाकुड, सूरज महाकुड़ ,मुरारी प्रधान ,विश्वजीत प्रधान, लक्ष्मण के अलावे काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
Seraikela:- The 33rd foundation day of Gaur Seva Sangh was celebrated with great enthusiasm under the aegis of Seraikela Kharsawan District Committee at the central office located at Sejulata under Seraikela Kharsawan district. On this occasion, men and women from all the Gaur dominated areas under Saraikala Kharsawan district reached Sejulata in the form of a procession since early morning carrying the banner of Gaur Samaj. The flag was formally hoisted on the premises by Markandey Mahakud, member of the steering committee of Gaud Seva Sangh, after which the Foundation Day started by garlanding the photographs of Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri. On this occasion, Vice President of Gaur Seva Sangh Central Committee, Harekrishna Pradhan ji was present as the chief guest. While addressing the gathering, he further expressed his view that work should be done to strengthen all the village committees by establishing them. Steering Committee member Markandey Mahakud threw light on the history of Gaur Samaj and asked people of all age groups to participate enthusiastically. During the meeting discussion, District President Ashok Pradhan laid emphasis on education and said that salvation of Gaur society is possible only by making education a weapon. We will have to educate our family members with all our might, only then the society will develop. Apart from the guest of honor Neelsen Pradhan (Central Vice President), Nembu Pradhan (Central Joint Secretary), Central members Roopno Pradhan, Nageshwar Pradhan, the speakers of the District Committee and officials of the Block Committee presented their views to the meeting. The entire function was conducted by District Secretary Murali Pradhan while the vote of thanks was given by Block President Gamharia Dilip Pradhan. On the spot, District President Ashok Pradhan, Murali Pradhan, Krishna Pradhan, Pavitra Mahakud, Devidutt Pradhan, Vishnu Pradhan, Jagannath Pradhan, Omprakash Pradhan, Gopinath Pradhan, Basudev Pradhan, Sandeep Pradhan, Ghanshyam Mahakud, Sharad Baba, Laxman Mahakud, Ashwini Pradhan, Neetai Pradhan. Apart from Shakti Mahakud, Minister Mahakud, Shyamal Mahakud, Rajeev Pradhan, Manik Gaur, Bharat Mahakud, Suraj Mahakud, Murari Pradhan, Vishwajit Pradhan, Laxman, a large number of people from the society were present.