जम्को गुरुद्वारा में 40 दिवसीय सुखमनी साहिब पाठ की हुई समाप्ति।
जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के जम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा में पांचवें पातशाही धन-धन साहब श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिहाड़े को समर्पित 40 दिवसीय श्री सुखमनी साहिब पाठ की हुई समाप्ति।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने शुक्रवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में सामूहिक रूप से पाठ किया उसके उपरांत शब्द कीर्तन का गायन किया गया तथा अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर वितरण हुआ।
वहीं मौके पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार सरदूल सिंह ने बताया की कल शनिवार को सुबह 11:00 बजे गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे जिसकी समाप्ति 10 जून को होगी उसके उपरांत कीर्तन दरबार सजाया जाएगा तथा चना प्रसाद और ठंडा शरबत वितरण किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी जगविंदर सिंह खालसा , सरदूल सिंह, बलविंदर सिंह, करनदीप सिंह , अमरीक सिंह, गुरमनप्रीत सिंह उपस्थित थे।

Jamshedpur. The 40-day Sri Sukhmani Sahib Path dedicated to the martyrdom day of the fifth Patshahi Dhan-Dhan Sahib Sri Guru Arjan Dev Ji ended at Jamco Azad Basti Gurudwara in Telco area.
On this occasion, a large number of Sangat recited Sri Guru Granth Sahib Ji collectively on Friday, after which Shabd Kirtan was sung and Ardas was performed and Guru’s Atut Langar was distributed.
On the same occasion, Gurudwara President Sardar Sardul Singh said that Akhand Path Sahib will start in Gurdwara Sahib tomorrow at 11:00 am on Saturday, which will end on June 10, after which Kirtan Darbar will be decorated and Chana Prasad and cold sherbet will be distributed.
Gurdwara head granthi Jagwinder Singh Khalsa, Sardool Singh, Balwinder Singh, Karandeep Singh, Amrik Singh, Gurmanpreet Singh were present on the occasion.

