Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कांग्रेसी नेता देबू चटर्जी को धमकाने एवं रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

जमशेदपुर पंचवटी कॉलोनी, माँझी टोला निवासी देबु चटर्जी, पिता स्व० सुनील कुमार चटर्जी, जो वर्तमान में झारखण्ड काँग्रेस के प्रदेश सचिव बीस सूत्री के सदस्य है को माँझी टोला चाँदनी चौक निवासी मनिष गोप ने इनके लेबर से मारपीट कर एवं गाली गलौज किया। फिर मनीष गोप ने देबु चटर्जी से रंगदारी माँगते हुए एवं जान से मारने की धमकी दिया। मनीष गोप पूर्व में भी कई कांडो में आरोपत्रित है।आदित्यपुर थाना पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष गोप को नेशनल इलेक्ट्रोनिक सर्विस रोड आदित्यपुर से गिरफ्तार कर लिया गया तथा न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। मनीष गोप अद्यतन अपराधी है ये पूर्व में भी छिनतई एवं आर्म्स एक्ट जैसे अपराध में जेल जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *