आजसू पार्टी के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष ने सरकार पर झारखंड के पढ़े लिखे नौजवानों के जीवन से खेलवाड़ का लगाया आरोप

आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि झारखंड में गत दिनों इक्कीस और वाइस सितम्बर को आयोजित जेएसएससी . सीजीएल परीक्षा संपन्न हुई। और फिर से प्रश्न पत्र लीक कई सवाल खड़ा कर दिया वर्तमान झारखंड सरकार के प्रशासनिक व्यवस्था पर।

झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान के जीवन पर खेलवाड़ करना वर्तमान झारखंड सरकार का नियति बन गई हैं। परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा बंद कर देना जैसे हाथी को सामने देख आंख बंद कर लेना आखिर कब तक इस प्रकार का तमाशा झारखंड में चलता रहेगा । झारखंडियों का सपना. झारखंड में बेचा जा रहा है और किसी पार्टी के जेहन में जूं तक नहीं रेंग रहा ।

झारखंड प्रदेश बन कर आज चौबीस साल होने को है और अभी तक झारखंडियों के लिए कोई ठोस नीति नियम लागू नहीं होना। झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार का तलाश में दूसरा प्रदेश पलायन कर रहे हैं और झारखंड सरकार दुसरे प्रदेश के लोगों को सरकारी नौकरी दे रही है।

