Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कलश यात्रा में हर हर महादेव के जयकारे से मानगो वसुन्धरा एस्टेट का माहौल हुआ भक्तिमय, झांकी ने सबका मनमोहा

जमशेदपुर. नव वर्ष के शुभ अवसर पर मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरिगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ सोमवार को कलश यात्रा एवं व्यास पूजन महत्व से हुआ. वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज द्धारा श्री गणेश पूजन,मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत् रूप से पजा अर्चना कराने के बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ी और एनएच 33 स्थित राधा-कृष्ण के मंदिर तक गयी. मंदिर में पुनः व्यास एवं राधा-कृष्ण की पूजा करके शोभा यात्रा वापस वसुन्धरा स्टेट कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई.

इस धार्मिक मौके पर वृजनंदन शास्त्री ने शिव महापुराण कथा का वाचन किया. उन्होंने कहा कि

कर्मों की यात्रा का नाम ही शोभा यात्रा हैं. कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ज्ञान

का भंडार बढ़ता है. अच्छे संकल्प एवं अच्छे विचार ही व्यक्ति को महान बनाता और ईश्वर से मिलता हैं. इसका आयोजन किरण- उमाशंकर शर्मा द्धारा किया गया हैं. कलश यात्रा में सबसे आगे खुली जीप वाहन

पर स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज सवार थे. शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की अद्भुत झांकी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही थी. शोभा यात्रा में

सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं.बैंड पर बज रहे धार्मिक गीतों पर महिला-पुरुष नृत्य करते और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. जिससे वसुन्धरा स्टेट का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था.

आयोजक के पुत्र भाजयुमो नेता कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने बताया कि शिव कथा 26 दिसम्बर मंगलवार से 01 जनवरी सोमवार तक चलेगा. सप्ताह

ज्ञान यज्ञ शिव कथा के अंतिम दिन भण्डारा का आयोजन होगा. स्वामी जी रोजाना शाम 4 बजे सेव्यासपीठ पर आसीन होकर अपनी सुमधुर रसमयी अमृतवाणी से श्रीमद् भागवत कथा का भक्तों को रसपान करायेंगें. शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से उमाशंकर शर्मा,कृपाशंकर शर्मा, रामाशंकरशर्मा,गिरजाशंकर शर्मा, कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा,संतोष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, रामानन्द शर्मा, रवीन्द्रकुमार, अनिल कुमार, चंदन कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे.

Jamshedpur. On the auspicious occasion of New Year, Shri Shiv Mahapuran Katha Week Gyan Yagya started on Monday with Kalash Yatra and Vyas Puja at Vasundhara Estate (Near Irrigation Colony), Mango NH 33. After the formal worship of Shri Ganesh puja, Matrika puja, Navagriha puja, installation of Kalash etc. by Swami Vrijanandan Shastri Maharaj who came from Vrindavan, the procession moved ahead and reached the temple of Radha-Krishna situated on NH 33. After worshiping Vyas and Radha-Krishna again in the temple, the procession returned to Vasundhara State Katha Sthal and concluded.

On this religious occasion, Vrijanandan Shastri recited the story of Shiva Mahapuran. They said that

The name of the journey of deeds is Shobha Yatra. By listening to the story, man attains salvation and knowledge.

The stock increases. Only good resolutions and good thoughts make a person great and meet God. It has been organized by Kiran-Umashankar Sharma. Open jeep vehicle at the forefront of Kalash Yatra

But Swami Vrijanandan Shastri Maharaj was riding. The wonderful tableau of Shiva-Parvati and Radha-Krishna was attracting people. in procession

Hundreds of devotees were present, in which the number of women was high. Women were walking with pots on their heads singing Mangal songs. Men and women were dancing to the religious songs being played on the band and chanting ‘Bam-Bam Bhole, Har-Har Mahadev’. Due to which the entire state of Vasundhara

The atmosphere had become devotional.

BJYM leader Krishna Sharma alias Kali Sharma, son of the organizer, told that Shiv Katha will run from Tuesday 26th December to Monday 01st January. Week

Bhandara will be organized on the last day of Gyan Yagya Shiv Katha. Every day at 4 pm, Swami Ji will sit on the Sevya Peeth and provide the devotees with the relish of Shrimad Bhagwat Katha with his melodious Rasmayi Amritvani. Hundreds of devotees including Umashankar Sharma, Kripashankar Sharma, Ramashankar Sharma, Girjashankar Sharma, Krishna Sharma alias Kali Sharma, Santosh Sharma, Vishwanath Sharma, Ramanand Sharma, Ravindra Kumar, Anil Kumar, Chandan Kumar were mainly involved in the Shobha Yatra.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *