Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पटमदा में सड़क की बदहाली ने ले ली 9 वर्षीय मासूम की जान

जमशेदपुर के पटमदा के बोड़ाम प्रखंड के गौरडीह गांव में सड़क की बदहाली ने एक मासूम की जान ले ली। पेट दर्द से तड़प रही 9 वर्षीय पूजा महतो की इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिजनों ने घंटों तक उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, मगर खस्ताहाल सड़क ने उनका रास्ता रोक लिया।

मिली जानकारी के अनुसार पूजा को पेट में तेज दर्द होने के बाद अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, पर एंबुलेंस और निजी वाहनों ने खराब सड़क का हवाला देकर आने से इनकार कर दिया। गांव तक पहुंचने वाला रास्ता इतना जर्जर है कि कोई वाहन उसमें चल नहीं सकता। इलाज के बिना ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

गौरडीह से चिरूडीह-माधवपुर तक 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क में से सिर्फ 2.5 किमी ही ठीक है। बाकी हिस्से पर कालीकरण की परत उखड़ चुकी है, जिससे रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश में ये गड्ढे और जानलेवा हो गए हैं। स्थानीय लोग मजबूरी में घरों से निकलने के लिए वैकल्पिक रास्ते खोजते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *