Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

परिजनों को सौंपा गया सड़क दुर्घटना में मारे गए सोसोमोली निवासी युवक का शव, उचित मुआवजा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रयासरत

सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना के अंतर्गत भाटुझीर के समीप सोमवार सड़क दुर्घटना में मारे गए सोसोमोली निवासी यादव महतो के शव का पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य पहल करते हुए मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

श्री आचार्य ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री घटना को लेकर दुखी हैं। और जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा मिले इसके लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि मृतक राजमिस्त्री था और अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था।

उसके परिवार में पत्नी के अलावे तीन छोटे-छोटे बच्ची है। जिसमें एक बेटी दिव्यांग है। उन्होंने मृतक के प्रति अपने संवेदना प्रकट की है और लोगों से सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *