Categories

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया के बोलाइडीह में फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलाइडीह रोड नंबर 9 से शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. मृतक की पहचान 63 वर्षीय रामाधार प्रसाद के रूप में की गई है।

सुबह जब परिजनों ने उन्हें कमरे में कुर्सी के सहारे फंदे से लटका देखा, तो घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक रामाधार प्रसाद अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. सभी संतानें विवाहित हैं. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *