खरसावां के साप्ताहिक हाट में मकर पर्व का देखा रंग खरीदारी के लिए लोगों की बाजार में भीड़ जमी रही
मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है पर्व में अब तीन दिन शेष बचे हैं। गुरुवार को खरसावां के साप्ताहिक हाट में मकर पर्व का रंग चढ़ा रहा भीड़ के कारण बाजार के रौनक देखते ही बनी पर्व से पूर्व अंतिम साप्ताहिक हाट होने के कारण लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, सुबह से देर शाम तक कपड़े, खाद्दात्र, प्रसाधन सामग्री, जूता चप्पल आदि की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जमी रही|

विभिन्न वर्गों ने अपनी क्षमता के अनुरूप बाजार में खरीदारी की अभिभावक अपने बच्चों के साथ खरीदारी की बाजार पहुंचे तो युवक समूह में खरीदारी करते दिखे। कपड़े आदि की बड़ी दुकानों वह छोड़ भी दे तो फुटपाथी दुकानों में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही इन दुकानों में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की खरीदारी और मोलभाव करते देखा गया बाजार क्षेत्र की सड़के खचाखच भारी रही जिससे लोगों की आवाजाही में परेशानी हुई।

बता दें कि जिले में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसे लेकर विभिन्न गांवों में मेला और मुर्गा पाड़ा समेत खेलकूद का आयोजन होता है।
