Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करवाया जाए : त्रिशानु राय

चाईबासा : चाईबासा शहर के क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने शुक्रवार को जिला के उपायुक्त को पत्र लिखा है । उपायुक्त को लिखे पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि चाईबासा शहर के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर व्याप्त बड़े- बड़े गड्ढे परेशानी का सबब बना हुआ है । गड्ढों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है तथा संभावित दुर्घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

मार्गों में क्रमशः सदर अस्पताल मुख्य द्वार के पास , शहीद पार्क चौक , बड़ी बाजार मुख्य मार्ग ” डाउन ” , सदर बाजार काली मंदिर चौक , कपड़ा पट्टी , सिटी स्टाईल मार्ग , जैन मार्केट चौक , आमला टोला एक्सिस बैंक मार्ग , संत जेवियर्स चर्च मार्ग , पुलिस लाईन मार्ग , गांधी मैदान मार्ग , नगाड़ा चौक , मधु बाजार मार्ग , गांधी टोला मार्ग , महुलसाई मार्ग , डीडीसी आवास मार्ग , रतन लाल पेट्रोल पम्प चौक , न्यू कॉलोनी निमडीह किडजी विद्यालय मार्ग आदि में व्याप्त बड़े- बड़े गड्ढे है । एलआईसी बिल्डिंग के पास पुलिया में दोनों तरफ गार्ड वाल नहीं है तथा तारा मंदिर , वाटिका साई अपार्टमेंट टुंगरी के पास कल्वर्ट का स्लैब टूटा हुआ है ।

श्री राय ने आगे कहा कि आगामी कुछ दिनों में कई पर्व-त्योहार ” दुर्गा पूजा , दीपावली , छठ , क्रिसमस आदि ” आने वाले है और इन पर्व – त्योहारों के दौरान उल्लेखित मार्ग पर आवागमन अत्याधिक रहेगा इसलिए ऐतिहातन मार्गों को ठीक करवाने की नितांत आवश्यकता है । सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जनहित में संबंधित को अग्रेतर कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दी जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *