डाॅ गंगाधर मिश्रा के निधन से संघ को अपूर्णीय क्षति – डाॅ जगदीश प्रसाद महतो

खरसावां के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डाॅ गंगाधर मिश्रा (92) का शनिवार की रात निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड ग्रामीण चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डाॅ जगदीश प्रसाद महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डाॅ मिश्रा के निधन से संघ को अपूर्णीय क्षति हुई है। वे झारखंड ग्रामीण चिकित्सक संघ के सलाहकार समिति के वरीय सदस्य थे। उनके निधन पर झारखंड ग्रामीण चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों के चेहरे पर मायूसी देखी गई।

