Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा जातीय जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक : कृष्णा प्रधान

आदित्यपुर : भाजपा ओबीसी मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रीमंडल द्वारा लिये गये जातीय जनगणना का निर्णय को एतिहासिक कदम बताया है।

एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बाद ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आयेगा, जिससे आरक्षण बढ़ाने की मांग को मजबूत आधार मिलेगा। सटीक आंकड़ों के आधार पर सरकार ओबीसी के लिए शिक्षा, रोजगार व सामाजिक कल्याण की बेहतर नीतियां बना सकेगी।

जातीय जनगणना से वंचित व हाशिए पर रहे ओबीसी समूहों की पहचान आसान होगी और उनकी जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाई और क्रियान्ववित की जा सकेंगी। साथ ही जातीय जनगणना के बाद ओबीसी की संख्या स्पष्ट होने से नियोजन, शैक्षणिक सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व और अवसर बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *