Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली मांग जल्द स्वीकृत होगी – मनोज चौधरी

रेल मंडल चक्रधरपुर की डीआरयूसीसी की 5वीं बैठक में सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी चक्रधरपुर मंडल की पांचवी बैठक में शामिल हुए उन्होंने सरायकेला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के अपने पिछले प्रस्ताव के बारे में जानकारी मांगी बैठक में मैंने डीआरएम चक्रधरपुर से पूछा कि 8 पद्मश्री और अपार संभावनाओं वाले सरायकेला जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने के उनके प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति क्या है?

डीआरएम चक्रधरपुर द्वारा बताया कि सरायकेला जिला मुख्यालय को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है, हम इस पर काम कर रहे हैं.बैठक में रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उनके द्वारा निम्नलिखित प्रस्ताव रखे गयेहावड़ा स्टील एक्सप्रेस और बड़बिल पुरी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चाईबासा तक विस्तार करने का प्रस्ताव.मंडल के अंतर्गत कुछ ट्रेनें जैसे टाटा बड़बिल, टाटा इतवारी आदि पैसेंजर ट्रेनों की तर्ज पर चलती हैं। इन ट्रेनों का किराया एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह है. इसमें संशोधन का प्रस्ताव है.फिलहाल रेलवे के जनरल टिकट एजेंट द्वारा बिक्री की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के अंतर्गत आने वाले सरायकेला और चाईबासा सहित आरक्षण केंद्रों को 2 शिफ्ट में संचालित करने का प्रस्ताव है.चाईबासा में पैसेंजर यार्ड (पीआईटी) का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण है.

जिससे टाटानगर स्टेशन का लोड भी कम होगा और टाटानगर से खुलने वाली कुछ ट्रेनों को रिशिड्यूल कर चाईबासा से चलाया जा सकेगा.गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) के तहत क्षेत्र के लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से महालीमुरूप या वीरबांस के पास एक साइट के चयन से संबंधित प्रस्ताव।कांड्रा स्टेशन पर हटिया हावड़ा, टाटा गोड्डा, टाटा आसनसोल, टाटा दानापुर नई दिल्ली पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के ठहराव से संबंधित प्रस्ताव।मंडल अंतर्गत प्लेटफार्म संख्या एक को छोड़कर सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने का प्रस्ताव रखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *