Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आठवीं वार्षिक आम सभा संपन्न

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आठवीं वार्षिक आम सभा स्थानीय रेस्टोरेंट सनशाइन में 15 सितंबर 2024 दिन रविवार को चेंबर के अध्यक्ष राजकुमार ओझा के अध्यक्षता में रखी गई जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया उसके बाद कोषाध्यक्ष के द्वारा वार्षिक आय और व्यय का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात सचिव के द्वारा चेंबर के कार्यों का उल्लेख विस्तृत रूप से सभी सदस्यों के समक्ष किया गया इसके बाद सलाहकार समिति और संस्थापक सदस्य को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया इसके बाद अध्यक्ष के द्वारा उद्बोधन दिया गया।

उद्बोधन में व्यापार से होने वाली समस्या और उसके निदान के बारे में विस्तृत रूप से आम सदस्यों के बीच रखा गया नियमावली संशोधन समिति के द्वारा प्रस्तावित नियमावली को अध्यक्ष के द्वारा पढ़कर सभी सदस्यों को संशोधित नियमावली को विस्तार पूर्वक बताया गया और इसकी प्रति आने वाले दिनों में सभी सदस्यों के बीच उपलब्ध करा दी जाएगी नियमावली में कुछ संशोधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा सदस्यों के साथ की गई सभी सदस्यों के द्वारा अनेक सुझाव व्यापारिक समस्या और साथ ही जनहित की भी समस्या के सुझाव आए सभी सुझाव को महासचिव द्वारा लेखन कर लिपिबद्ध कर दिया गया आने वाले कार्य समिति की बैठक में उन पर चर्चा कर उसे पारित कर दिया जाएगा।

चक्रधरपुर अनुमंडल के व्यवसाईयों की समस्या और सुझाव भी महासचिव के द्वारा लिपिबद्ध कर दी गई है आने वाले समय में उसे भी संशोधित कर पारित किया जाएगा इस बैठक में मंच संचालन उद्योग समिति के अध्यक्ष छोटेलाल तामसोए जी के द्वारा किया गया इसमें उपस्थित उपाध्यक्ष अभिषेक दोदराजका, संजय चिरानिया महासचिव संतोष सिंन्हा सहसचिव मुदस्सर इमाम खान, इम्तियाज़ खान कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका कार्यकारिणी समिति के सदस्य छोटू लाल गुप्ता, अभिषेक चौरसिया, संजय प्रसाद, जगविंदर प्रताप सिंह, दिनेश कुमार फिरोजी वाला, प्रमोद खिरवाल, प्रकाश उपाध्याय, मनीष पसारी, मोहित चिरानिया,और विभिन्न उप समितियां के अध्यक्ष छोटेलाल तामसोय, सर्वेश प्रसाद, अमित ठाकुर, पंकज आहूजा, और चेंबर के लगभग 115 सदस्य इस वार्षिक आम सभा में उपस्थित रहे! अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव इम्तियाज़ खान जी के द्वारा दिया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *