भाजपा नेता रमेश हांसदा का 45 दिवस ग्राम प्रवास का पहले चरण का राजनगर प्रखंड में हुआ समापन
भाजपा नेता रमेश हांसदा का 45 दिवस ग्राम प्रवास का पहले चरण राजनगर प्रखंड के 21 पंचायत का भ्रमण कर आज समापन हुआ। समापन के दिन हेर्मा पंचायत जो राजनगर प्रखंड का सबसे अंतिम पंचायत में आज विभिन्न गांव का दौरा किया एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद किया इस क्षेत्र में डूब के नाम से डूब क्षेत्र की घोषणा के नाम से विकास कामों से प्रशासन पीछे भाग रहा है। आने वाले और 20 सालों तक लगता है कि यह डैम तैयार बनकर तैयार नहीं होगा तो क्या इस क्षेत्र में कोई विकास का काम नहीं होगा स्थानीय विधायक चंपई सोरेन सह मंत्री इस क्षेत्र के लोगों का मानसिक रूप से दोहन किया । इस क्षेत्र के लोगों को डैम नहीं बनने का लालच देकर अपने लिए वोट लेते रहा और आज डैम का निर्माण में कोई बदलाव नहीं आया चंपाई सोरेन अभी कहता है की डैम का स्वरूप चेंज होगा, लेकिन ऐसा कोई बात नहीं।

स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन ने शैतानी गांव में जहां कोई नदी नाला नहीं है ।वहां 3:30 करोड़ का पुलिया बनवाया और जहां पर लोगों की जरूरत है । सीनी से उड़ीसा बॉर्डर होते हुए 3 दिन जाने वाले रास्ता में पुल बनता तो हजारों लोग चाईबासा से सीधा तीरिंग का आवागमन होता बसे चलती क्षेत्र में रोजगार बढ़ता लेकिन चंपई सोरेन को इस इन मामलों से कोई लेना-देना नहीं । ऐसा जनप्रतिनिधि यदि रहेगा तो विकास का बंटाधार होना निश्चित है ।आज रमेश हंसदा के साथ-साथ दिलीपc महतो, सीताराम हांसदा ,चतुर हेमराम , विनोद दास, चेतन बनरा आदि मौजुद थे।

The first phase of BJP leader Ramesh Hansda’s 45-day village stay ended in Rajnagar block.
